रिश्तों को सुधारने के लिए आपको जानने चाहिए ये 5 टिप्स
| Photo Credit: m.dailyhunt.in |
बल्कि हमें उन्हें सुधारने का प्रयास करना चाहिए । कैसे अपने टूटते रिश्ते को बचाया जा सके इस लेख द्वारा कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने रिश्तो में सुधार ला सकते हैं।
1.साथ में ज्यादा समय व्यतीत करें: एक अच्छे रिश्ते को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है। अपने पार्टनर के साथ जितना ज्यादा समय बिता सकते वह उतना समय बताओ ऐसा करने से आपके रिश्ते में ताजगी बनी रहेगी और आप के बीच में किसी प्रकार का मनमुटाव है तो वह भी दूर होगा जिससे आप एक-दूसरे समझ पाएंगे ज्यादा समय देने से आप अपने पार्टनर को अधिक प्यार कर पावोगे पाएंगे जिस से आप दोनों में बॉन्डिंग मजबूत होगी आप साथ में कोई गेम खेलें,बाहर घूमने जाए, आप साथ में कोई फिल्म भी देख सकते हो, नई-नई जगहों पर जाए, एक दूसरे की मदद करें , हमेशा एक दूसरे का ध्यान रखें, ऐसा कुछ करें जो आप दोनों को करने में मजा आए,और ऐसा करने से आप दोनों को बराबर की ख़ुशी का एहसास हो,साथ ही साथ इस बात का ध्यान दें ऐसी चीजों को अवॉइड करें जिससे आप दोनों में टेंशन होने की संभावना बढ़ती है उस पर ज्यादा बात ना करें।
2. एक दूसरे को स्पेस दे: आप यह बात तो जानते ही होंगे सभी इंसान को अपनी आजादी चाहिए होती है बेशक वह बच्चा हो या कोई बुजुर्ग सभी को अपनी आजादी प्यारी है अक्सर देखा गया है कि जब हम एक दूसरे को स्पेस नहीं देते हैं तो यह रिश्ते के टूटने का मुख्य कारण बनता है कभी-कभी किन्ही कारणों से आपके पार्टनर को अकेले रहने का मन करता है तो इस व्यवहार से आप परेशान ना हो बल्कि आप अपने पार्टनर को समय दें उनको उनकी लाइफ को पूरी आजादी से जीने दे और आप भी इसमें पूरी तालमेल बनाने की कोशिश करें और आप अपने लिए भी थोड़ा समय दे अगर आप एक दूसरे के लाइफ में ज्यादा दखल अंदाजी करेंगे इससे आपका रिश्ता आपके लिए बोझ बनते हुए देर नहीं लगेगा। ऐसे में अपने साथी को समय दें और ज्यादा रोक-टोक करने से बचें अगर आपका पार्टनर अपने दोस्तों के साथ घूमना चाहता है तो उसे मत रोके यह सच्चाई है दोस्तों के साथ वक्त बिताना किसको अच्छा नहीं लगता अगर वह आपसे प्यार करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि बाकी रिश्ते नहीं है इसलिए आपको समझदारी दिखाना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने रिश्ते में स्पेस दें।
3. भरोसा करें: हम सभी जानते हैं किसी भी रिश्ते में प्यार महत्वपूर्ण होता है पर उससे भी ज्यादा उस पर भरोसा होना चाहिए अगर गलती से भी आपके रिश्ते में शक कीड़ा का आ गया तो वह दीमक आपके रिश्ते को बर्बाद कर देगा ।इसलिए एक दूसरे पर आपको भरोसा होना बहुत जरूरी है। नहीं तो आप के रिश्ते को टूटने से कोई नहीं बच सकता। अगर आपको अपने पार्टनर से प्यार कम भी है तो चलेगा पर भरोसा नहीं तो आप के रिश्ते को टूटने से कोई नहीं रोक सकता। आप ने सुना भी होगा रिश्ता एक कच्ची डोर की तरह होती है यदि ज्यादा खींचोगे तो टूट जाएगी अगर आप अपने रिश्ते की डोर को बचाना चाहते हो तो रिश्ते में थोड़ी ढील देना सीख लो।
4. लगाव होने भी जरुरी: अगर आप रिश्ते मे हो तो आप को यह जाहिर करना होगा,आप आपने पार्टनर को कितना प्यार करते हो ? अगर आप अपने पार्टनर को नहीं बताओगी तो उसे पता किसे चलेगा ?वैसे कहते हैं प्यार की कोई भाषा नहीं होती पर कभी-कभी प्यार को शब्दों में बयां करना जरूरी होता है। इसलिए उससे प्यार बढ़ाये सेक्स और एक दूसरे से प्यार करना दो अलग-अलग चीज होती है बेडरूम के बाहर भी आपको अपने पार्टनर को प्यार करने की जरूरत है कभी बाहर भी समय व्यतीत करें !
5. एक दूसरे की बातें सुने: कई बार हम अपने पार्टनर से बहस करने लगते हैं और झगड़ते हैं इसलिए रिश्तो में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुनो बजाय बहस करने के,बहस करने से किसी बात का हल तो निकलता नहीं इससे बेवजह लड़ाई और बढ़ जाती है इसलिए एक दूसरे की बातें ध्यान से सुनो और फिर बातों को समझ कर अपना पक्ष रखें अगर आप सही है तो आपका पार्टनर आपकी बात जरूर समझेगा। अगर आप इस तरह से करोगे तो आप की आपसी समझ अच्छी होगी बस अपने पार्टनर को समझने के लिए थोड़ा वक्त दें।

No comments