आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जानिए ये घरेलू नुस्खा
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा : अगर आपकी आंखों की रोशनी दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है तो आज हम यह घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसकी सहायता से आपकी आंखों को बहुत ज्यादा फयदा पहुंचेगा।अगर आपको भी सिर दर्द और दूर यहां पास का साफ नहीं दिखाई दे रहा तो जानिए हम किस तरह अपनी आंखों की सही देखभाल कर सकते हैं इस घरेलू उपाय द्वारा : -
1.करें आंखों की देखभाल : दैनिक जीवन की कई आदतें हमारी आंखों को कमजोर कर रही है हम अधिकांश समय आजकल कंप्यूटर मोबाइल लैपटॉप पर बिताते हैं जिससे हमारी आंखों को काफी नुकसान होता है इस नुकसान से बचने के लिए हमें विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जैसे कि पौष्टिक आहार को लेना और अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए बातों पर ध्यान दे।
2. आंखों की नियमित जांच कराएं: साल में एक बार आंखों की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए बेशक आपकी आंखों से आपको स्पष्ट नजर आता हो एक बार आंखों की जांच अवश्य करनी चाहिए जिससे आपकी आँखों में कोई समस्या है तो उसका इलाज सही वक्त मे किया जा सकता है।
3. अपने प्रतिदिन के आहार में ध्यान दें :अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हो तो अपने आहार में सभी तत्व को सम्मिलित करें जिससे आपकी आंखों की समस्या से निजात मिलता है आप मछली का सेवन करें जो कि आंखों की रोशनी बहुत हद तक बढ़ाता है और पालक का सेवन करने से भी आंखों की रोशनी को ठीक किया जा सकता है। आप अंडे का भी सेवन कर सकते हैं अंडे में कैरोटिनॉइड पाया जाता है जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।
4.हेल्दी डाइट लें : हेल्दी डाइट से अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाए आप अपनी डाइट में विटामिन A, B, C, D, E बीटा और कैरोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर तत्वों का सेवन करें जिससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। जैसे कि गाजर, पालक, केल, ब्लूबेरी, बीटा, ब्रोकली, तथा अंडा और मछली का प्रतिदिन अपने आहार में लेने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
5.ग्रीन जूस पिए :अपने आहार में ग्रीन जूस को भी लेना शुरू करें जिसमें पालक हरे सेब और केल शामिल है इन का जूस पीने से आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है इसमें बहुत से विटामिन सी और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं।
6. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करें:अगर आपकी आंखों की रोशनी काफी कमजोर हो रही है तो आंवला का सेवन करना ना भूलें आंवला में कैरोटीन और विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि आपके आंखों की रोशनी बढ़ाता है साथ ही साथ आप आंवला का जूस भी पी सकते हैं या रोज सुबह हरा आंवला खा सकते हो।
7. आंखों की समस्या दूर करने के लिए एक्सरसाइज करें: आप पेंसिल की मदद से अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हो अपने हाथ में एक पेंसिल को सीधा पकड़े और आँखों से देखते हुए अपना ध्यान पेंसिल पर केंद्रित करें इसे अपनी आंखों से धीरे-धीरे दूर ले जाए और धीरे-धीरे पास लेकर आए इस प्रक्रिया को करते हुए आपका पूरा ध्यान पेंसिल पर रखिए इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं आप की आँखों की रोशनी में इजाफा होगा।
8. आंखों को घुमाना : अपनी आंखों को इस प्रक्रिया को करते हुए बार बार अपने पलकों को झपकाए और फिर आंखों को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज डायरेक्शन में बार-बार घुमाएं इस प्रक्रिया मे आप दोनों साइड से आंखों को पांच पांच बार घुमाए हर बार इस प्रक्रिया को दोहराते हुए अपने आंखों को आराम से झपकाए इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है ।
9. पानी के छींटे मारे: जब भी आप कहीं बाहर से घर वापस आते हैं तो अपनी आँखों पर पानी के छींटे मारे इससे आंखों में डिहाइड्रेशन नहीं होगा और आपकी आंखें स्वस्थ रहेगी।
10. अपने मोबाइल कंप्यूटर का ब्राइटनेस कम रखें: अगर आप ज्यादा कंप्यूटर मोबाइल यूज करते हो तो उसके ब्राइटनेस को काम में करके रखें जिससे आपकी आंखों को ज्यादा जोर नहीं लगाना होगा और आप स्क्रीन से आने वाली तेज रोशनी से बच सकते हो।
11. आंखों में सनग्लास पहने: आप जब भी घर से बाहर निकलते हो तो सनग्लास का इस्तेमाल जरुर करें जिससे आप अपनी आंखों को खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचा सकते हैं।
12. आंखों को पूरा आराम दे: अगर आप अपनी आंखों को पूरी नींद देते हैं जिससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है और आपको सिर दर्द आंखों में धुंधला दिखना आदि समस्याओं से निजात मिलता है और साथ ही साथ आपकी आंखों की मांसपेशियों को काफी आराम मिलेगा । [ये भी पढ़ें: टूटते झड़ते बालों को बचाएं सिर्फ 1 हफ्ते में घरेलू नुस्खे ]

No comments