Trending News

प्रेगनेंसी प्लानिंग से पहले इन बातों का जरूर ख्याल रखें



Photo Credit:. indialivetoday.com
प्रेगनेंसी से पहले क्या तैयारी करनी चाहिए जाने : अगर आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों को अवश्य ध्यान में रखे, अगर आप इन बातों को ध्यान रखते हो तो आपको प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है इसलिए प्रेगनेंसी से पहले ही सभी बातों का अच्छे से ध्यान रखें ।

बहुत बार देखने को मिलता है कि दंपत्ति बिना किसी प्लानिंग के बच्चे को जन्म देने का कदम उठाते हैं इसके बाद पूरी जानकारी की कमी के कारण बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि इस बारे में पूरी जानकारी रखें फिर कोई कदम उठाएं और इसके लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है अगर आप सभी बातों को अच्छे से ध्यान रखते हुए मां बनने की प्लानिंग करेंगे तो आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। चलिए अब जानते हैं मां बनने में होने वाली किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है- 


1.अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखें: अगर आप मां बनने का मन बना चुके हो तो बहुत ही जरूरी हो जाता है कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को स्वस्थ रखें इसके लिए आपको अपने भोजन में पोषक तत्व को लेना बहुत जरुरी है और अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखें आप इसके लिए व्यायाम आदि भी कर सकते हैं

2.डॉक्टर से सलाह ले: यह बहुत जरूरी है जब भी आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहे हो तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले अगर डॉक्टर के अनुसार आपका स्वास्थ्य ठीक है तभी आगे मां बनने का विचार बनाए

3.तनाव और मानसिक चिंता से दूर रहे: अकसर देखने को आता है महिलाएं प्रेगनेंसी के लिए तैयार तो हो जाती है पर तनाव और मानसिक चिंता के कारण परेशान रहती है जिसका सीधा असर आप पर और आपके होने वाले बच्चे पर होता है इसके लिए जब भी आप प्रेगनेंसी का प्लान करें तो ख्याल रखें कि आप खुश रहें और किसी भी प्रकार से तनाव और मानसिक चिंता से दूर रहें

4.पोषक आहार खाए: प्रेगनेंसी के दौरान अपने आप को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है  इसके लिए आप फल खाए हरी सब्जियां दूध और सभी प्रकार के पोषक तत्वों का सेवन करें जो कि मां और बच्चे दोनों के लिए स्वास्थ्य लाभ के लिए जरूरी है

5.व्यायाम करें: व्यायाम करने का प्रयास करें प्रेगनेंसी से पहले आपको अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखना बहुत जरूरी है जिससे आपके शरीर में निरंतर ऊर्जा बनी रहती है जो कि आपके गर्भधारण में काफी फायदा पहुंचाती है

6.ध्रूमपान और नशीले पदार्थ का सेवन ना करें: अगर आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं तो अगर आप शराब धूम्रपान आदि का सेवन करते हैं तो बिल्कुल ही इनका सेवन करना छोड़ दें क्योंकि यह न केवल आपके लिए और आपके होने वाले बच्चे के लिए भी नुकसानदायक है


7.अपना बॉडी मास इंडेक्स जाने :आपको अपने बॉडी मास इंडेक्स (बी एम आई) जरूर करा देना चाहिए जिससे आपको अपने शरीर में मौजूद फैट की सही जानकारी मिल पाए जो कि प्रेगनेंसी के लिए काफी जरूरी है सामान्यतः 20 से 25 सही माना जाता है

8.फूड सप्लीमेंट और फोलिक एसिड सेवन करें: पोषक आहार के साथ साथ आपको लगभग 1 महीने पहले से ही फोलिक एसिड का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए जिससे प्रसव के दौरान होने वाली तकलीफ से 70 % तक कम हो जाती है

9.प्रेगनेंसी के लिए बजट प्लान करें: कई बाहर दंपति को प्रेग्नेंसी में होने वाले खर्च का अंदाजा नहीं होता इसलिए पहले से ही सभी बातों का ध्यान रखने की कोशिश करें जिसमें बहुत से महंगी दवाइयां और फूड सप्लीमेंट होते हैं जो कि मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी होता है इसलिए इन सभी के लिए पहले से तैयार रखें [ये भी पढ़ें: नींबू पीने के फायदे- दिन की शुरुवात गर्म नींबू पानी के एक कप के साथ करें।- घरेलु नुस्खा]

No comments