हील पहनने के कारण पैरों में होने वाली तकलीफ कैसे दूर करें
![]() |
| Photo Credit:firpost.com |
जब हम बहुत समय तक हील पहनते हैं तो पैरों में सूजन और दर्द हो जाता है क्योंकि आपकी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और कई बार इससे पैरों में छाले ही पड़ जाती है। आज हम आपको ऐसे ही घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपकी तकलीफ गायब हो जाएगी। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इन दिनों हील पहनने का शौक रखती है और वह लंबे समय तक इन्हे पहने रहती है जिस कारण कई दिनों तक ऊंची एड़ी के हिल वाले जूते पहनने के कारण उनके पैरों में तेज दर्द होने लगता है और आपके पैरों के तलवे और पैरों की अंगुली में दर्द होता है और कई बार यह दर्द पैर घुटने और पीठ तक होने लगता है आप जितना ऊंचा हिल पहनती हो आपके पैरों में उतना ही दबाव पड़ता है जिसके कारण आप के पैरों में छाले भी पड़ जाते हैं और कई बार ऐसा भी होता है आप बिल्कुल भी चल नहीं पाते।चलिए इन सभी पैरों की होने वाली तकलीफ को इस घरेलू उपाय द्वारा ठीक किया जाए -
1.नंगे पैर चले : यह एक आसान तरीका है अपने पैरों को आराम देने का अपनी हील पहनने की आदत को कुछ टाइम के लिए छोड़ दें और वीकेंड पर नंगे पैर रहे और खास पर चलिए नंगे पैर, फ्लोर पर चलें,कार्पेट पर चले,इससे आपके पैरों को काफी आराम मिलेगा
![]() |
| Photo Credit: patrika.com |
2. छालों का इलाज करें: हील पहनने के कारण जो घावों या छाले आपके पैरों में हो गए हैं उसे खुला ना छोड़ें तो उसमें आप बैंड-एड लगा सकते हैं, और एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं और अपने पैरों की त्वचा को साफ रखें।
3. पैरों की मालिश करें: पैरों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए पैरों का मसाज भी करा सकते है जो की मसाज करने वाले अच्छे से जानते हैं कि आप की मसल्स को किस तरह आराम पहुंचेगा।
4. पैरों को गुनगुने पानी में रखें : काफी समय तक हील पहनने के कारण पैरों की नसों और मांसपेशियों में काफी दर्द होने लगता है इसलिए अपने पैरों को गुनगुने ( गर्म )पानी में एक टब में कुछ समय तक डाल कर रखें जिससे आपके पैरों की मसल्स को काफी आराम मिलेगा।
5. पेडीक्योर करें : अगर आपके पैरों के घाव और छाले ठीक हो गए तो अपने पैरों का पेडीक्योर कराना ना भूले जिससे आपके पैर काफी सुंदर हो जाएंगे।[ये भी पढ़ें: प्रेगनेंसी प्लानिंग से पहले इन बातों का जरूर ख्याल रखें]


No comments