किन कारणों से आप दिन की शुरुआत एक कप गर्म नींबू पानी से करते हो क्या आप अपनी सुबह की कॉफी या चाय को हटाने का प्रयास कर रहे हो? बहुत से चिकित्सक विशेषज्ञों का मानना है गर्म नींबू पानी का एक कप किसी अन्य ड्रिंक से ज्यादा अच्छा है और यह सिर्फ इसलिए नहीं कि नींबू का स्वाद खट्टा है बल्कि इसके बहुत से फायदे हैं जो कि आपकी सुबह को नई ताजगी से भर सकता है।
1.यह डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है : वैसे तो नींबू काफी खट्टा होता है फिर भी यह आपके शरीर में पीएच (PH) संतुलन बनाने में मददगार है।
 |
| Credit: naturopathy-uk.com |
2.यह आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है: अगर आप रोजाना गर्म नींबू पानी पीते हो तो वह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और आपके शरीर में पौष्टिक तत्व को रखने में मदद करता है और आपके पेट को साफ रखने में किसी प्रकार की भी परेशानी आपको नहीं होती
 |
| Credit: indianexpress.com |
3.यह वजन घटाने में मदद करता है: नींबू के रस में पेक्टिन तथा घुलनशील फाइबर होता है जो आपके वजन को घटाने में मदद करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हो तो चाय की जगह गर्म नींबू पानी का एक कप पी सकते हो जो आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
 |
| Credit:dailymail.co.uk |
4.यह पेट दर्द को ठीक करता है: अगर आपके पेट में जलन और पेट दर्द और पेट में गैस बन रही है तो आप गर्म पानी के साथ एक नींबू का जूस पीकर इस तकलीफ को दूर कर सकते हो जिससे आपके पेट दर्द की प्रॉब्लम एसिडिटी तुरंत दूर दूर हो जाएगी।
 |
| Credit:dailystar.co.uk |
No comments