Trending News

सर्दियो में रूखी त्वचा का रखे देखभाल और पाये खिला हुआ निखार

Photo Credit: stylemotivation.com



सर्दियो में रूखी त्वचा का रखे देखभाल और पाये खिला हुआ निखार : हमारी त्वचा बहुत ही नाजुक होती है और यदि इसकी देखभाल ठीक से न हो तो इसका नतीजा हमारी त्वचा रूखी एवं बेजान हो जाती है व हमारी सुंदरता में भी कमी आ जाती है। जिससे हमारा आत्मविशवास और मनोबल भी कमजोर हो सकता है।
 त्वचा रूखी होने के कई कारण हो सकते है जैसे हमारे शरीर में पानी की अपर्याप्त मात्रा, बदलता हुआ पर्यावरण, बदलते मौसम के कारण इत्यादि। ऐसे में सर्दियो के मौसम में भी हम अपनी कोमल त्वचा का ध्यान रख सकते है जिसके लिए हमे कुछ सरल उपाय अपनाने पड़ेगे।

पानी: हमारे शरीर में पानी की मात्रा कभी कम नही होनी चाहिए जिसके लिए हमे पानी का सेवन करते रहना आवश्यक है चाहे हमे प्यास लगे या न लगे हमे पानी का सेवन करते रहना जरूरी है।

सर्दियो में भी हमे कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसे हमारे बाल और त्वचा रूखे नही होते है व इनमे नमी बनी रहती है।

फल: गर्मियो में कहावत के फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए किसी भी रूप में चाहे फलो का रस निकाल कर, चाहे सलाद में या फिर सीधे फलो का सेवन करना चाहिए वही सर्दियो में कहते है कि फल खाने से ठण्ड लग जाती है परंतु हमें सर्दियो के मौसम में भी फलो को भूलना नही बल्कि पोषक आहार के साथ फलो को भी खाना चाहिए।जैसे अनार, नट्स, आंवला, पपीता आदि।

ग्रीन टी: सर्दियो के मौसम में हम चाय या कॉफी काफी बार लेना पसंद करते है ऐसे में यदि आपको ठण्ड से बचने के लिए या फिर स्वाद के लिए चाय या कॉफी लेनी ही है तो आप इसकी जगह ग्रीन टी का प्रयोग करे जो आपकी सेहत के लिए अच्छी होती है और इसे आपकी त्वचा रूखी भी नही होगी ।



अपने भोजन में तरल प्रदार्थ वाली सब्जियॉ जैसे टमाटर, बीन्स, आदि का प्रयोग करे। रूखी त्वचा के लिए कुछ घरेलू नुस्खे:- 

एलोवेरा:- एलोवेरा का प्रयोग भी रूखी त्वचा के लिए गुणकारी औषधि है इसमें एन्टी बैक्टीरियल तत्त्व पाए जाते है। आपकी स्किन टाइप कोई भी हो आप अलोएवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है इसे स्किन पर रात में लगाकर सोने से भी आपकी स्किन सॉफ्ट और स्किन में हो रही इचिंग को भी खत्म करता है। जैतून, बादाम व नारियल :जैतून व नारियल का तेल भी रूखी त्वचा हेतु लाभदायक है इसके साथ ही बादाम का तेल ड्राई स्किन के लिए उपयोग किया जाता है। रूखी त्वचा के लिए सर्दियो में दूध और केले को मिक्स करके अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक रख कर पानी धो लेंं। यह आप एक हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

दूध में लैक्टिक एसिड होता है जिससे आपकी त्वचा कोमल होगी व इससे काफी निखार भी आएगा। सर्दियो में शहद व दही का मिश्रण तैयार करके अपने चेहरे पर लगाए। यह आपको सॉफ्ट स्किन के साथ ग्लो भी देगा।

जैतून का तेल और अंडे की जर्दी: जैतून के तेल में विटामिन इ होता है।अंडे में भी अच्छे पोशाक तत्त्व होने के कारण इनका मिश्रण तैयार कर इसे रूखी स्किन पर लगाने से काफ़ी लाभ होता है इसे मिक्स करके रूखी जगह पर लगाकर 15 से 20 मिनट बाद धों लीजिए। आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। एक चमच्च गिल्सरिन में 3 चमच्च गुलाब जल मिलाकर इसे स्किन पर रोजाना लगाये जिसे स्किन सॉफ्ट के साथ नैचरल भी होगी। इसे त्वचा को मॉईसचर मिलता है।

 निम्बू का रस और मलाई: निम्बू के रस की कुछ बुँदे लेकर 1 चमच्च मलाई में मिलाइए और इसे अपने फेस और नैक पर लगाये। फिर 20 मिनट बाद इसे धो ले। इस नुस्खे से आपकी स्किन कोमल होगी साथ ही जो त्वचा फटने के निशान है वह भी ठीक होंगे।

 बेसन और मलाई: 1 चमच्च बेसन में आपको आधी चमच्च मलाई को मिलाकर चेहरे पर लगाना है।इसे आधे घंटे बाद हलके गुनगुने पानी से धो लें। इसका रोजाना इस्तेमाल आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और स्किन ग्लोइंग हो जाती है। मलाई और सेब का सिरका:- आपको एक चमच्च मलाई में कुछ बुँदे सेब के सिरके की मिलाकर इसे रोजाना रात में अपने स्किन पर लगाना है इसे आपकी स्किन में नमी बनी रहती है। अगर आपको भी ड्राइनेस प्रॉब्लम है तो इन आसान नुस्खों को अपनाए और सर्दियो को एन्जॉय करें। [ये भी पढ़ें:हील पहनने के कारण पैरों में होने वाली तकलीफ कैसे दूर करें]

No comments