गुणों का भंडार है आँवला - फल एक फायदे अनेक - घरेलू नुस्खे हिन्दी
फल एक फायदे अनेक। आंवला एक ऐसा अनोखा फल है जो हमारे प्राचीन काल से हमारे कई रोगों अथवा समस्याओं का सरल एवं सहज निवारण है।![]() |
| Image Credit : webraftaar.com |
आँवला कई गुणों का भंडार है। जैसे:-
विटामिन सी :- आँवला पाउडर का रोजाना एक चमच्च सेवन हमारे शरीर की प्रति दिन की विटामिन सी की आवश्यकता को 7 गुना पूरा करता है। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विटामिन ए :- आँवला पाउडर का एक चमच्च सेवन रोजाना हमारे शरीर की विटामिन ए की कमी पूरी करता है। यह हमारी आँखों के लिए भी लाभकारी सिद्ध है। रोजाना एक चमच्च आँवला पाऊडर का सेवन शरीर की 120 प्रतिशत विटामिन ए की जरुरत को पूर्ण करता है। खट्टे फल जैसे मौसमी, निम्बू आदि को हम दूध के साथ नही ले सकते है परंतु आँवला एक ऐसा खठा फल है जिसे हम दूध के साथ भी ले सकते है।
आँवला में एंटी वाइरल और एंटी बैक्टीरियल तत्व है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स है जिसके कारण यह एंटी एजिंग में भी लाभ देता है। इसमें एंटीकारसिनोगेनिक तत्व भी मौजूद है जो कैंसर जैसे लाइलाज बीमारी को भी ख़त्म कर सकता है।
आँवला से होने वाले कुछ गुणकारी लाभ:-
- यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- उपाचय अथवा हमारी रस प्रक्रिया को नियन्त्रित करता है।
- इससे आपको असमय प्रौढ़ावस्था नही आयेगी।
- यह हमारे मेटाबोलिज्म को रेगुलेट करता है।
- इसे हमारा यूरिनरी सिस्टम ठीक रहता है।
- आँवला हमारे पेट और लीवर के लिए भी अच्छा होता है।
- हमारी डाइजेस्टिव सम्बंधी समस्यायों का हल करता है।यह पुरुषो अथवा महिलाओं की प्रजनन प्रणाली में भी सहायक है। इसे बच्चे अथवा बड़े कोई भी इस्तेमाल कर सकते है।
- आंवला हमारे हड्डियो के स्वस्थ्य में भी सपोर्ट करता है।
- यह मौसम के बदलाव से होने वाले सर्दी या खांसी का भी इलाज करता है।
- मोटापा घटाने में भी यह सहायक है।
- आंवला ह्रदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- हमारे शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- मधुमेह का ईलाज करने में भी आंवला सहायक होता है।
- मानसिक सवास्थ्य में भी आंवला सपोर्ट करता है।
- आंवला बालो के झड़ने की समस्या व समय से पहले बालो के सफ़ेद होने की भी रोकथाम करता है।
- यह बालों में होने वाली रुसी अथवा डेंड्रफ से भी निजात दिलाता है।
- आंवला हमारे बालो के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसके सेवन से बालों की ग्रोथ में भी तेजी से असर पड़ता है।
- नाक से खून आना रोकने के लिए भी आंवला का इस्तेमाल किया जाता है।
- दाँतो और नाखूनों को मजबूत बनाने में भी यह सहायक है।
- आंवला एनीमिया ठीक करता है।
- यह हमारे रक्त को साफ़ करता है।
- आंवला से किडनी स्टोन भी निकाला जा सकता है।
- किसी कारणवश यदि आपका गला खराब हो जाए तब भी आंवला काम आता है।
- यह हमें इन्फेक्शन्स से भी बचाता है।
- यह दिमाग की शक्ति तथा तेजी बढ़ाने में भी काम करता है।
- कील और मुहासों को ठीक करता है।
- यह शरीर के अंदर शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करता है।
- दस्त और कब्ज जैसी सम्याओं से राहत दिलाता है।
- यह बवासीर का भी इलाज करता है।
- आंवला हमारे शरीर के विषाक्त प्रदार्थो का भी सफाया करता है।
- क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं को ठीक करता है।
- त्वचा निखारने में सहायक है।
- मुंह के छाले ठीक करता है।
- यह पराबैगनी किरणों से हमें बचता है।
- यह हमें युवा रखता है।
आंवला कैसे खाए:-
आंवला पाऊडर का 2 से 5 ग्राम लें (आधा से एक चमच्च) एक दिन में दो बार गर्म पानी या शहद के साथ ले।
आंवला पावडर का टेस्ट खट्टा और कड़वा होने के कारण आपको इसका सेवन करने में परेशानी हो सकती है तो आप इसकी जगह आंवला की टैबलेट्स भी खा सकते है। आप 1 टैबलेट को दिन में 2 बार गर्म पानी के साथ ले।
नोट:- आंवला में किसी प्रकार के दुष्प्रभाव न होने के कारण आप इसका प्रयोग जिंदगी भर कर सकते है या फिर अपनी जरूरत अनुसार।
आंवला किसे नही खाना चाहिये:-
एसिडिटी वाले लोगों को यह नहीं खाना चाहिए। आंवला ठंडा होता है इसलिए खासी और जुकाम वाले मरीजों को यह नही खाना चाहिए। जो महिलाएं गर्भावस्था में है या जो छोटे शिशुओं को दूध पिलाती है वह आंवला खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले।
यदि आप किसी मेडिकल कंडिशन में है तो आप आंवला पाउडर लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले।
मधुमेह से ग्रसित लोगो को भी आंवला पाउडर के इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

No comments